{"_id":"59f6229e4f1c1b8d698b8546","slug":"71509302942-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता विद्यार्थियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता विद्यार्थियों का किया स्वागत
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के प्रति जागरूक करने को निकाली रैली
हल्दौर । नजीबाबाद में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सेंटमेरी स्कूल के 36 बच्चों ने नजीबाबाद में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीत हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। बच्चों ने जूनियर और सब जूनियर वर्ग के अंतर्गत लंबी कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में अपनी जीत का परचम लहराया। वहीं बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।
शनिवार शाम को स्थानीय रेलवे फाटक से विजयी प्रतिभागियों ने स्कूल स्टाफ के साथ नगर में अन्य बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। पालिका ईओ अभिषेक कुमार और अन्य नागरिकों ने विजयी वंश चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, अक्षय कुमार, उज्ज्वल कुमार, निखिता चौधरी आदि बच्चों का भव्य स्वागत कर उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान स्कूल की प्रबंधक सिस्टर इरसला, प्रधानाचार्या सिस्टर डिल्मा, संजीव भटनागर, रेनू भटनागर, अंशु, प्रकाश कुमार, पंकज कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।