{"_id":"59c0139e4f1c1bb4688b55ca","slug":"71505760158-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर में जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर में जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती। शिव क्लब हरचंदपुर की ओर से आयोजित क्षेत्रीय जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हरचंदपुर की टीम का दबदबा रहा।
शिव क्लब हरचंदपुर की ओर से क्षेत्रीय जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि दयाराम सिंह और नागेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर चार रोमांचक कबड्डी मैच खेले गए। रेफरी आकाश और आर्यन की देखरेख में हरचंदपुर ए ने कालका क्लब मायापुरी को 15-9 से, हरचंदपुर बी ने सौफतपुर को 12-4 से, बी क्लब मायापुरी ने नांगलसोती को 15-8 से और शिव क्लब हरचंदपुर ने चमरौला को 12-4 से पराजित कर अपने-अपने उद्घाटन मैच जीते। शिव क्लब के अध्यक्ष अभिषेक, ललित कुमार, रजत, प्रिंस, निकेतन, हर्ष, अभिनव के नेतृत्व में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 10 कबड्डी टीमें भाग ले रहीं हैं।