{"_id":"59b196d84f1c1bf27f8b4d6c","slug":"71504810712-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में नूरपुर ने बढ़ापुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में नूरपुर ने बढ़ापुर को हराया
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में बुधवार देर रात तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह, विधायक अशोक राणा और जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने किया। पहला मैच नूरपुर और बढ़ापुर की टीम के बीच हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद यशवंत सिंह ने कहा की खेलों से चहुमुखी विकास होता है।
केएम इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार देर रात आठ बजे शुरू हुए मैच में सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह ने शॉट लगाकर मैच का उद्घाटन किया। नूरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 91 रन बनाए। नूरपुर टीम के अर्शू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए। अर्शू ने छह छक्के और छह चौके लगाए। फहीम ने तीन चौकों की मदद से 21 लोगों की भागीदारी की। जवाब में बढ़ापुर की टीम मात्र 34 रन पर ऑलआउट हो गई। नूरपुर ने शानदार जीत हासिल की। टीम के संचालक राघव शरण गोयल रहे। मैच अंपायर सलीम उर्फ पप्पू , कप्तान आमिर अंसारी एडवोकेट रहे। कार्यक्रम में एसडीएम आजाद भगत सिंह , सीओ सुशील कुमार, क्षेत्रीय सह संयोजक राजू कालरा, कमेटी के सदस्य रवि चौधरी , सत्यवीर सिंह , लवि शर्मा , नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल , रामबीर , शिवम चौहान , सौरभ जोशी , यशवीर सिंह रहे। कार्यक्रम में जयवीर सिंह सिसोदिया , भूपेंद्र सिंह , डा. दीप सौरभ , भूपेंद्र सैनी , सुभाष चौहान रहे। संचालन रवि चौधरी ने किया।