{"_id":"59ada2314f1c1be2278b5248","slug":"71504551473-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अल्पसंख्यक बालिकांओं के लिए खुलेंगे दो इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अल्पसंख्यक बालिकांओं के लिए खुलेंगे दो इंटर कॉलेज
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक बालिकाओं के लिए खुलेंगे दो इंटर कॉलेज
बिजनौर। जलीलपुर और मोहम्म्दपुर ब्लाक में अल्पसंख्यक बालिकाओं के लिए इंटर कॉलेज बनेंगे। अल्पसंख्यक विभाग ने मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह इस बारे में अल्पसंख्यक विकास मंत्री से मिले हैं।
सांसद के मुताबिक जलीलपुर ब्लाक के गांव बमनौली और मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक के गांव गजरौला अचपल में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से बालिका इंटर कॉलेजों का निर्माण कराया जाएगा। इस बारे में प्रस्ताव डीएम के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। कॉलेज निर्माण के लिए दोनों ग्राम पंचायतों ने आवश्यक भूमि देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। कॉलेजों के निर्माण को बजट आवंटित करने समेत अन्य औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराने के लिए सांसद अल्पसंख्यक विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण से मिले हैं।
बताया कि शासन ने नजीबाबाद तहसील के गांव साहनपुर में अल्पसंख्यक बालिकाओं के लिए इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि निर्माण के लिए बजट शासन से आवंटित होना है, एक कॉलेज के निर्माण के लिए करीब चार करोड़ 15 लाख रुपये खर्च आता है। शासन से मंजूरी और बजट आते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।