{"_id":"5995e6544f1c1b73108b4836","slug":"71502996052-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के बाद फिर से लगा साप्ताहिक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के बाद फिर से लगा साप्ताहिक बाजार
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 17एनजेडबी11आर
जलालाबाद। गांव राजारामपुर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार लगा। अनाधिकृत रूप से बाजार लगने की शिकायत पर प्रशासन ने ग्राम प्रधान से जवाब मांगा। उनके द्वारा आपत्ति न होने की बात कहने पर बाजार लगाने दिया गया।
नजीबाबाद नगर क्षेत्र में लग रहे साप्ताहिक बाजार को नगर क्षेत्र से हटाने के बाद दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को राजारामपुर क्षेत्र में पहुंचकर मुख्य मार्ग पर फड़ें लगा लीं। जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम द्वारा दुकानदारों को तलब किया गया। दुकानदारों साहिल, शद्दन, बंटी, तौसीफ, संजय, सुमन आदि ने एसडीएम को मिलकर रोजी-रोटी का हवाला देते बाजार लगाने देने की गुहार की। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान मो.शाहिद से इस संबंध में जवाब मांगा। ग्राम प्रधान ने बाजार लगने पर आपत्ति न होने की बात कही। जिस पर फड़ कारोबारी अपनी-अपनी फड़ों पर लौट आए और काम शुरू कर दिया।