{"_id":"598a0d8e4f1c1b896c8b4a60","slug":"71502219662-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार गर्भवती महिलाओं में मिली खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार गर्भवती महिलाओं में मिली खून की कमी
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
आठ हजार गर्भवती महिलाओं में मिली खून की कमी
बिजनौर । जिले में आठ हजार गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस अगस्त को अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं को आयरन की दवाई खिलाई जाएगी।
जिले में करीब 29 हजार गर्भवती महिलाएं है। स्वास्थ्य विभाग ने 29 हजार महिलाओं में से 28 हजार की जांच कराई तो आठ हजार महिलाओं में खून की कमी पाई गई। स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं की रक्त समेत कई जांच कराता है, ताकि कोई कमी होने पर महिला को सही इलाज दिया जा सके। जिले में आठ हजार गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को पूरी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर आयरन की गोली देगा । अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों, सीएचसी और पीएचसी पर आयरन की दवाई खिलाई जाएगी। एसीएमओ डॉ. एसके निगम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में खून की कमी होने पर आयरन की गोली दी जाती है। जिले भर में दस अगस्त को गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली दी जाएगी।