फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली की रोशनी से जगमगाएगा बाजीदपुर

बिजली की रोशनी से जगमगाएगा बाजीदपुर

Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजली की रोशनी से जगमगाएगा बाजीदपुर
नींदडू़। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली के खंभों के बाद केबिल और 12 ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था होने से अब बाजीदपुर का प्रत्येक घर बिजली की रोशनी से जगमगा उठेगा। अंत्योदय एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 20 परिवारों को बिजली के कनेक्शन मुफ्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव की प्रधान रफतजहां और पंचायत सदस्य पति अथर हुसैन ने बताया कि बाजीदपुर के कई मोहल्ले पिछले 30 वर्षों से बिजली से महरूमी था। गत वर्ष राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत प्राप्त 50 खंभे गांव में लगाए गए थे। अब विद्युत निगम से 25-25 केवीए के दो एवं 10-10 केवीए के 10 ट्रांसफार्मर तथा एबीसी कंडक्टर तार (केबिल) आ गया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक हर खंभे पर एक बक्सा लगाया जाएगा तथा उस बक्से से मोहल्ले के उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। बीपीएल श्रेणी के नौ परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन के तहत उनके घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी। अंत्योदय के 12 परिवारों को भी नि:शुल्क कनेक्शन का लाभ मिलेगा। अकबर, सलीम, महमूद, तौफीक, नफीस तथा नसीम आदि का कहना है कि अब उनके घर भी बिजली से रोशन होंगे तथा पूरा गांव बिजली के प्रकाश से जगमगाएगा।
विज्ञापन


चौराहों और धर्मस्थलों पर लगेंगी सोलर लाइटें
नींदडू़। प्रधान रफतजहां ने बताया कि सौर ऊर्जा के तहत पंचायत में पांच सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इन्हें मंदिर, मस्जिदों के सामने तथा चौराहों पर लगाया जाएगा। इससे राहगीरों, नमाजियों तथा उपासकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed