फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रेमी की अग्नि परीक्षा में झुलसी युवती की मौत

प्रेमी की अग्नि परीक्षा में झुलसी युवती की मौत

Thu, 08 Jun 2017 05:55 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की अग्नि परीक्षा में झुलसी युवती की मौत
मुरादाबाद को भी दे दें
विज्ञापन

चाचा ने उसके प्रेमी पर आत्महत्या करने के लिए उकसाया का लगाया आरोप
नूरपुर। प्रेम की अग्नि परीक्षा देने में झुलसी युवती की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बंजारन निवासी एक युवती का मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो जून की रात करीब 11 बजे युवती ने प्रेमी से फोन पर बात करने के बाद अचानक अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। करीब 90 प्रतिशत झुलसी युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

चर्चा है कि फोन पर बात करते हुए प्रेमी युवक ने युवती से पूछ लिया था कि वह उसके लिए क्या कर सकती है। इस पर युवती ने युवक के लिए जान तक देने की बात कही तो युवक ने उस पर तंज कस दिया था। प्रेम की परीक्षा देने के लिए युवती ने खुद को आग के हवाले कर लिया था। उधर, इस मामले में युवती के चाचा द्वारा बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उसकी भतीजी की दो जून की रात युवक से फोन पर कहासुनी हुई और और उसने आत्महत्या के लिए उकसाया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने खुद को आग लगा ली और दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर प्रेमी फैसल शेख पुत्र शरीफ निवासी गांव सलेमपुर थाना कांठ के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। अभी तक युवती का शव दिल्ली से घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed