फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   70 destitute animals locked in primary school

प्राथमिक विद्यालय में बंद किए 70 निराश्रित पशु

Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
70 destitute animals locked in primary school
हल्दौर क्षेत्र के गांव चौकपुरी में ग्रामीणों ने निराश्रित पशुओं को प्राइमरी स्कूल में किया बंद। - फोटो : BIJNOR
प्राथमिक विद्यालय में बंद किए 70 निराश्रित पशु
विज्ञापन

हल्दौर। गांव चौकपुरी में किसानों ने फसलों को नुकसान पहुंचा रहे करीब 70 पशुओं को पकड़कर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि निराश्रित पशु कई किसानों को घायल कर चुके हैं। बाद में ग्राम प्रधान ने निराश्रित पशुओं को गोशाला में भिजवाया।

हल्दौर ब्लॉक के गांव चौकपुरी में निराश्रित पशु खेतों में फसलों को कई दिन से नुकसान पहुंचा रहे थे। कुछ निराश्रित पशु आक्रामक होकर कई राहगीरों और किसानों पर हमला कर उन्हें चोट पहुंचा चुके हैं। किसानों ने इसकी शिकायत डीएम कार्यालय में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित किसानों वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार, सोनू कुमार, देवेंद्र सिंह ने खेतों से करीब 70 पशुओं को पकड़कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। किसान निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग पर अड़ रहे। बाद में ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी के पति वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इसके बाद स्कूल से समस्त निराश्रित पशुओं को बाहर निकलवा कर वाहनों से छाछरी टीप में बने वृहद गोसंरक्षण केंद्र भिजवाया गया। इसके बाद स्कूल में सफाई अभियान शुरू किया गया। किसानों ने बताया कि दूसरे क्षेत्र के लोग उनके खेतों में रात में पशु छोड़ रहे हैं। पशुओं के फसलों को चौपट करने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed