फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   658 Korana warriors were protected in the district

जनपद में 658 कोराना योद्धा हुए प्रतिरक्षित

Thu, 25 Feb 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
658 Korana warriors were protected in the district
जनपद में 658 कोराना योद्धा हुए प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 44 बूथों पर अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। इस दौरान 26 बूथ पर मॉप अप के दौरान पूर्व के सत्रों में टीकाकरण कराने से छूटे 2646 में से 658 कोरोना योद्धा को प्रतिरक्षित किया गया, जबकि 18 बूथों पर 28 जनवरी को प्रतिरक्षित हुए सीएमओ सहित लगभग 1958 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई। शुक्रवार को 29 जनवरी को जिनका टीकाकरण हुआ था, उन्हें 22 बूथों पर दूसरी डोज लगाई जाएगी।

शासन के निर्देश पर जनपद में 16 जनवरी को अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों को एंटी कोविड वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया गया था। तब से लेकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कुल 44 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 26 बूथों पर सीएमओ डा. विजय कुमार यादव सहित कुल 2270 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगनी थी, लेकिन इनमें से मात्र 1958 स्वास्थ्य कर्मी ही अपना टीकाकरण कराने पहुंचे। इसके अलावा मॉप अप के दौरान कुल 658 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज लगाई गई। पूर्व में करीब 2646 कोरोना योद्धा छूट गए थे। शुक्रवार को 22 बूथ पर उन स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगेगी, जिन्हें 29 जनवरी को पहली डोज लगाई गई थी। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सभी को टीकाकरण के स्थल व दिन समय के बारे में मोबाइल पर मैसेज भी भेजे गए। शुक्रवार को पूर्व में छूटे कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज से प्रति रक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed