फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   62.97 crore rupees reached the accounts of 3.14 lakh farmers of Bijnor.

Bijnor News: बिजनौर के 3.14 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 62.97 करोड़ रुपये

Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
62.97 crore rupees reached the accounts of 3.14 lakh farmers of Bijnor.
बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत जनपद बिजनौर के 3,14,836 किसानों के बैंक खातों में 62.97 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से बटन दबाकर देशभर के किसानों के खातों में धनराशि जारी की। विकास भवन स्थित सभागार में कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र नगीना, सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में भी कराया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, डिजिटल कृषि मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के बारे में भी बताया। इस मौके पर किसान मेला और गोष्ठी हुई जिसमें अफसरों ने किसानों से सरसों, चना, मटर और मसूर जैसी सहफसली फसलों की बोआई करने का आह्वान किया। साथ ही किसानों को मुर्गीपालन, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, बागवानी जैसी गतिविधियों से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक, सीडीओ रणविजय सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा एवं योगेंद्र पाल सिंह योगी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed