फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रसोईयों ने जलूस निकालकर प्रदर्शन किया

रसोईयों ने जलूस निकालकर प्रदर्शन किया

Fri, 08 Mar 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
रसोईयों ने जलूस निकालकर प्रदर्शन किया
एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। प्रगतिशील महिला संगठन रसोईयां संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों की ओर से अवगत कराया गया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उनके मानदेय में आंशिक बढ़ोत्तरी की गई है। समिति कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुई। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनके मानदेय में मासिक बढ़ोत्तरी की गई है वह उचित नहीं है। इस बढ़ोत्तरी से उनका व उनके परिवार को कोई लाभ नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महिला रसोईयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर सुविधाएं उपलब्ध करने की मांग की है। रसोईयों के प्रदर्शन को भारतीय किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन व जिला सचिव सुभाष चौहान ने समर्थन देकर हौसलाफजाई की है। प्रदर्शनकारियों में रेखा रानी, सनोली, गीता देवी, बबीता देवी, गुलनाज, गुलशन, सावित्री देवी, पूनम, उर्मिला, गुड्डी, शमशीदा, रीता, सविता, श्यामो देवी, रीता, सरिता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed