फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   श्यामीवाला में रविदास झंडा जुलूस को लेकर विवाद बरकरार

श्यामीवाला में रविदास झंडा जुलूस को लेकर विवाद बरकरार

Wed, 20 Feb 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्यामीवाला में रविदास झंडा जुलूस को लेकर विवाद बरकरार
श्यामीवाला में नहीं निकला जुलूस, पुलिस रही तैनात
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। श्यामीवाला में रविदास जयंती पूजा-अर्चना और अखाड़ा प्रदर्शन के साथ मनाई गई। प्रशासन ने कई वर्षों से चले आ रहे जुलूस विवाद को देखते हुए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर रविदास समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
भागूवाला के गांव श्यामीवाला में 2013 से रविदास जयंती जुलूस को लेकर चला आ रहा विवाद इस वर्ष भी समाप्त नहीं हुआ। मंगलवार को रविदास जयंती पर श्यामीवाला में इस बार भी रविदास झंडा जुलूस नहीं निकाला गया। भागूवाला ग्राम पंचायत की मुजाहिदा पट्टी आबादी क्षेत्र से जुलूस निकालने को लेकर रविदास और मुस्लिम समाज में विवाद के चल रहा है। रविदास झंडा जुलूस के विवादित रास्ते को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा सवेरे से ही श्यामीवाला क्षेत्र में कैंप कर निगाह रखे थे। विवादित रास्ता क्षेत्र में बड़ी संख्या में दो दिन से पुलिस बल तैनात रहा। एसपी संजीव त्यागी ने शाम को श्यामीवाला पहुंचकर रविदास समाज के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के फैसले का इंतजार करने की सलाह दी। रविदास समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


श्यामीवाला में सादगी से मनाई रविदास जयंती
भागूवाला। श्यामीवाला के रविदास समाज के लोगों ने रविदास झंडा जुलूस निकालने की अनुमति न मिलने पर सादगी के साथ रविदास जयंती मनाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव कृष्ण कुमार, खलीफा कोमल सिंह के नेतृत्व में रविदास समाज के लोगों ने श्यामीवाला क्षेत्र में रहते हुए पूजन किया और अखाड़ों में भाग लिया। आयोजन में ओमप्रकाश, रामशरण, भूरे, दीपक, रतिराम, पूरन, मूला सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडा जुलूस के साथ निकाले अखाड़े
मंडावली/रायपुर सादात। मंडावली, कांठपुर, रायपुर सादात में रविदास जयंती पर झंडा जुलूस और अखाड़ों का आयोजन किया गया। रविदास समाज के लोगों ने संत रविदास के आदर्शों को व्यवहार में लाने के संकल्प के साथ रविदास झंडा जुलूस निकाले। मंडावली में रविदास धर्मशाला से जसराम सिंह और सुनील के नेतृत्व में रविदास झंडा जुलूस निकाला गया। जुलूस में अशोक, सुमन, कलवा, हरि सिंह सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। कांठपुर में विजय, नरेश, धर्मवीर, राकेश, संजीव के नेतृत्व में अखाड़ा और जुलूस का आयोजन हुआ। वहीं, रायपुर सादात क्षेत्र के गांव चुडैंली के रविदास मंदिर से रविदास झंडा और अखाड़ा जुलूस शुरू होकर रायपुर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुन: रविदास मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस का नेतृत्व भीम सिंह, जयपाल, महेंद्र सिंह, अरविंद, दयाराम, तिलक आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed