{"_id":"5bfc464abdec22417914858b","slug":"61543259722-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 प्रतिशत से अधिक बच्चों का हुआ एमआर टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 प्रतिशत से अधिक बच्चों का हुआ एमआर टीकाकरण
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
60 प्रतिशत से अधिक बच्चों का हुआ टीकाकरण
बिजनौर। जिले में नौ महीने से 15 साल तक के बच्चों को खसरा और रुबैला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मिजिल्स और रुबैला टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर टीम ने एमआर टीकाकरण को सुरक्षित बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीके लगवाने की अपील की। पहले दिन करीब 60 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हुआ। अफसरों के अनुसार जिले में 14 लाख बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें 375 टीम लगाई गई हैं। अभियान एक माह तक जारी रहेगा, जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जा सके।
सोमवार को मिजिल्स और रुबैला टीकाकरण की शुरुआत हुई। जनपद के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और एमआर टीकाकरण किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने इसे पूर्णत: सुरक्षित बताया और लोगों से सभी बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की। राजकीय इंटर कॉलेज में सीडीओ प्रवीण मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विवेक कॉलेज में सांसद भारतेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार देश के भविष्य कहे जाने वालों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए कटिबद्ध है। इसलिए सरकार ने नौ माह से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्णय लिया। यह टीका सरकार की ओर से बिल्कुल मुफ्त लगाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय भाषण देते हुए कॉलेज सचिव दीपक मित्तल ने कहा कि वर्तमान में मिजिल्स एवं रुबेला का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। सीडीओ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को खसरा और रुबैला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए एमआर टीकाकरण अवश्य कराएं।
सीएमओ राकेश मित्तल ने कहा कि खसरा एक जानलेवा रोग है। यह वायरस द्वारा फैलता है। बच्चों में खसरे के कारण विकलांगता तथा असमय मृत्यु भी हो सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एस.के. निगम ने बताया कि रुबैला संक्रामक रोग है जो वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे ही होते हैं। यह लड़के अथवा लड़की किसी में भी हो सकता है। इस अवसर पर डा. ईशा गोयल, एआरओ पवन कुमार, गुलफाम अहमद, राजीव कुमार, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए जनपद में लगी 375 टीम
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार टीकाकरण अभियान में जिलेभर में 375 टीम लगाई है। स्कूल, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर टीम ने टीकाकरण कराया।
टीका लगने के बाद दिया जाएगा कार्ड
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार टीका लगाने के बाद प्रत्येक बच्चे को स्वास्थ्य विभाग की ओर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को 75 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
डीएवी के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
बिजनौर। खसरा और रुबैला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को इन बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।