{"_id":"5bcb7731bdec226989662f87","slug":"61540060977-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में गिरने से अबोध बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में गिरने से अबोध बच्ची की मौत
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में गिरने से बच्ची की मौत
स्योहारा। नूरपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पेट्रोल पंप के सामने गांव फैजुल्लापुर में कई महीने से कुछ घुमंतू परिवार के लोग डेरा डालकर रहते हैं। ये परिवार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। यहीं पर शमशेर सिंह का परिवार भी रहता है। ये सभी परिवार नाले के पास सड़क के किनारे नीचे जमीन पर ही सोते हैं। शुक्रवार रात शमशेर की सात माह की बच्ची रूपवती लापता हो गई। परिजनों ने रातभर बच्ची की तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह कूड़ा बीनने वाले ने नाली में बच्ची का शव देखकर शोर मचा दिया। पता चलते ही परिजन नाले की ओर दौड़े और शव को नाले से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा इंचार्ज रविंद्र कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाकर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।