{"_id":"5ba92f6f867a557f67734bc8","slug":"61537814383-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना माफियाओं का बौंड बंद कराए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना माफियाओं का बौंड बंद कराए प्रशासन
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गन्ना माफिया का बांड बंद कराए प्रशासन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में 28 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में पांच हजार किसान लेने का निर्णय लिया गया। गन्ने के बांड की जांच में निर्दोष किसानों का उत्पीड़न न होने देने की बात कही गई।
गन्ना समिति कार्यालय में हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि शासन की जांच में फर्जी बांड के मामले सामने आ रहे हैं। इनके बांड बंद होने से गन्ना माफिया पर नकेल कसेगी। वक्ताओं ने कहा कि अगर विभाग में किसान की जमीन कम है और खतौनी में ज्यादा तो पहले किसान के बेसिक कोटे की जांच हो। अगर बेसिक कोटा सही है तो किसान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए। गन्ना माफिया के बांड हर हाल में बंद कराए जाएं। कहा कि अगर सही किसान का बेसिक कोटा काटा गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने निगम के अधिकारियों से गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही बिजली की ढीली लाइनों को ठीक करने को कहा। कहा कि 28 नवंबर को दिल्ली में होने वाली पंचायत किसानों को फसलों का डेढ़ गुना लागत मूल्य दिलाने के लिए है। अध्यक्षता शकील अहमद व संचालन वेदप्रकाश सिंह ने किया। बैठक में राजपाल भगत, सतपाल सिंह, राकेश कुमार, रामपाल सिंह, अतीक, रहमान, धर्मवीर सिंह, सुखवीर सिंह, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।