फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत निगम को दो जून तक अल्टीमेटम

विद्युत निगम को दो जून तक अल्टीमेटम

Thu, 31 May 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम को दो जून तक अल्टीमेटम
विद्युत निगम को दो जून तक अल्टीमेटम
विज्ञापन

कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेंद्र कोतवाली पर चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने अपने धरना स्थल पर ही खाना बनाया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दो जून तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो महापंचायत होगी।
किसानों ने विद्युत उपकेंद्र कोतवाली पर बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर मंगलवार को धरना शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि पहले विद्युत उप केंद्र कोतवाली शादीपुर 132 पावर हाउस से जोड़ा हुआ था, लेकिन कुछ समय पूर्व उसे काट कर नगीना में बने 132 केवीए के पावर हाउस जोड़ दिया गया है। इसके बाद से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पूर्व में दो बार एक्सईएन नगीना से मिले, लेकिन किसानों की समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसको लेकर कोतवाली के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों का धरना विद्युत उपकेंद्र कोतवाली पर शुरू हो गया। धरना स्थल के दूसरे दिन समरपाल सिंह, वीर सिंह, महाशय शकूर, आलोक चौहान, नितिन सिरोही, दीपेश राठी, डॉक्टर धर्मवीर सिंह, रोहित, मुनेश कुमार, अब्दुल गफ्फार, बलजीत सिंह, सुनील त्यागी, लक्ष्मण सिंह, चौधरी ध्यान सिंह, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed