फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित

आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित

Fri, 04 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित
नजीबाबाद। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बीच नजीबाबाद सहित अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। साहनपुर, भागूवाला, सौफतपुर, बड़िया बिजलीघर से जुड़े अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार शाम से प्रभावित विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नजीबाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम करीब पांच बजे चलीं तेज हवाओं और आंधी के बीच क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिदनगर, श्यामली, रम्पुरा सहित कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति साहनपुर बिजलीघर से जुड़ी है। साहनपुर बिजलीघर से कई ग्रामीण फीडर भी निकले हैं। आंधी के बाद से नजीबाबाद के कई क्षेत्रों सहित साहनपुर तथा आसपास के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार देर शाम तक ठप रही। पेयजल आपूर्ति से जुड़े नलकूपों का बिजली से संचालन प्रभावित होने के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

सौफतपुर और भागूवाला बिजलीघर से भी आंधी-तूफान के बाद बिजली ठप हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइन पर पेड़ों के गिरने से ठप हुई विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में विद्युत कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पूरी रात पेट्रोलिंग के बाद कई स्थानों पर विद्युत कर्मचारियों को विद्युत लाइन में आए फाल्ट नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नांगलसोती, भागूवाला और मंडावली क्षेत्र के अधिकांश गांव की बिजली गुल है। एसडीओ अशोक कुमार, नांगलसोती क्षेत्र के जेई नवनीत कुमार, मंडावली क्षेत्र के जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि देर शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। उधर बड़िया और लालवाला बिजली घर भी आंधी-तूफान के बाद से प्रभावित है।

गेहूं और आम की फसल प्रभावित
नजीबाबाद। तेज हवाएं चलने से गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों के गहाई के लिए रखे गेहूं और भूसा वर्षा और तेज हवाओं से प्रभावित हुआ। उधर, आंधी से आम की फसल प्रभावित हुई। काफी मात्रा में कच्चे आम गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed