फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कालागढ़ के विकास मे सरकार असफल: सुरेंद्र सिंह नेगी

कालागढ़ के विकास मे सरकार असफल: सुरेंद्र सिंह नेगी

Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ के विकास मे सरकार असफल: सुरेंद्र सिंह नेगी
कालागढ़। पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार कालागढ़ के विकास में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व काबीना मंत्री मंगलवार को कालागढ़ के कांग्रेस नगर अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा के निवास पर उनके पिता की मृत्यु के उपरांत सांत्वना देने पहुंचे थे। परिवार को सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कालागढ़ में कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष एलएन गौड़ और कांग्रेसी नेता नदीम अहमद खान की माता बिलकीस जहां की मृत्यु से काफी दु:ख का माहौल है। कहा कि सूबे की भाजपा सरकार ने कालागढ़ के विकास में कोई प्रयास नहीं किया है। जनता की समस्याएं जस की तस है। कालागढ़ रामनगर कोटद्वार मोटरमार्ग कांग्रेस के शासनकाल में ही आपत्ति रहित हो गया था। फिर भी उसकी मरम्मत तक का कार्य नहीं हो पाया है। नगर की जनता को मृत्यु व निवास प्रमाण पत्र तक जारी नहीं हो पा रहे है। इसके अलावा जनता के पुनर्वास के लिए कांग्रेस सरकार के समय से कार्रवाई चल रही थी। अब वह भी स्पष्ट नहीं है। जिससे जनता में असुरक्षा की भावना है। जनता परेशान है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के प्रीतम सिंह रौतेला, विजय रौतेला, नदीम अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed