फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बारात की कार पेड़ से टकराई दूल्हे सहित पांच घायल

बारात की कार पेड़ से टकराई दूल्हे सहित पांच घायल

Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बारात की कार पेड़ से टकराई दूल्हे सहित पांच घायल
कार पेड़ से टकराई दूल्हे सहित पांच घायल
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। धामपुर से दिल्ली जा रही बारात की एक कार चांदपुर मार्ग पर गांव आजमपुर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दूल्हा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन सभी घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद एंबुलेंस से दिल्ली ले गए।
धामपुर के मोहल्ला अफगान नगीना चौक निवासी अकबर की बारात दिल्ली जा रही थी। सुबह आठ बजे दूल्हे की कार का चांदपुर मार्ग पर गांव आजमपुर के पास टायर फट गया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दूल्हा अकबर, उसकी बहन रेशमा, ममेरी बहन सुमायला, पड़ोसी बबलू एवं कार का चालक दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से अन्य गाड़ियों में सवार होकर आ रहे परिजनों ने ग्रामीणों से सहयोग से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में दूल्हे के परिजन एंबुलेंस से सभी घायलों को दिल्ली ले गए। उधर, मंगलवार रात मुरादाबाद मार्ग पर गांव दौलतपुर के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष लोकेश भारद्वाज बाल-बाल बचे। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed