फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेजकर्मियों ने डिपो गेट मीटिंग कर दिया धरना

रोडवेजकर्मियों ने डिपो गेट मीटिंग कर दिया धरना

Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोडवेजकर्मियों ने डिपो गेट मीटिंग कर दिया धरना
रोडवेजकर्मियों ने डिपो गेट मीटिंग कर दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। यू.पी. रोडवेज एंप्लाइज यूनियन की बिजनौर शाखा ने प्रांतीय आह्वान पर सातवां वेतन आयोग का लाभ देने सहित अन्य मांगों को लेकर डिपो गेट पर मीटिंग कर धरना दिया। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि दस अप्रैल तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की जाएगी।

मंगलवार को यूनियन से जुड़े कर्मचारी डिपो परिसर में एकत्रित हुए और गेट पर मीटिंग की तथा धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है। किराया बढ़ाने के बावजूद सरकार उन्हें सातवां वेतन का लाभ नहीं दे रही है, जो बिल्कुल गलत है। यही नहीं सरकार संविदा कर्मियों को 33 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति देने के आदेश को भी दरकिनार कर रही है। कर्मचारियों ने संविदा चालकों, परिचालकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को वरिष्ठता के आधार पर पारिश्रमिक देने, रिक्तियों में कोटा निर्धारित कर नियमित करने, परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने, अनुबंधित बसों का 25 प्रतिशत से अधिक नहीं करने सहित अन्य मांगें की। इस अवसर पर अध्यक्ष बलराम सिंह, हिरेंद्र शर्मा, अशोक सिंह, अमित चौधरी, नीलकमल यादव, चेतनस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed