{"_id":"5ac114824f1c1bf0618b4dfa","slug":"61522603138-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आला अफसरों ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आला अफसरों ने की सफाई
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। स्वच्छता के मामले में बिजनौर जनपद तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांवों से लेकर जिला मुख्यालय तक सफाई की चमक दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में स्वच्छ सिद्धि स्वच्छ संकल्प स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर श्रमदान करते हुए सफाई की।
रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक से 15 अप्रैल तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े का औपचारिक रूप से उद्घाटन जिलाधिकारी अटल कुमार राय तथा सीएमओ राकेश मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि स्वच्छता सबसे जरूरी कार्य है। कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। इसलिए सभी लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डीएम ने जिले के सभी अफसरों को स्वच्छता के लिए ठोस कदम उठाने के भी निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि यदि हम अपने घरों के साथ-साथ आसपास भी स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तो गंदगी नहीं होगी। बीमारियां भी नहीं फैलेगी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर अस्पताल को स्वच्छ बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर सीएमएस राकेश दूबे, सीएमएस महिला आभा वर्मा, एसीएमओ एसके निगम, जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण, मलेरिया इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, कर्मचारी नेता राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।