{"_id":"5ac114744f1c1b9a618b4ce7","slug":"61522603124-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए मशाल जुलूस
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय में पत्र प्रेषित कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
मंच के बैनर तले कर्मचारी सीतापुर नेत्र चिकित्सालय पर एकत्र हुए। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। कर्मचारी इसे लेकर रहेंगे। कहा कि शासन की नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों को मंजूर नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 13 लाख कर्मचारी पेंशन विहीन हैं। अगर पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस शास्त्री चौक, सिविल लाइन, मुख्य डाकघर होता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। वहां राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, करतार सिंह, विक्की, उत्तर प्रदेश संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कामिनी दिवाकर, मिथलेश वर्मा, सलीम, राजेंद्र सिंह, जयदीप मलिक, गर्वित चौधरी आदि मौजूद रहे।