फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चैकिंग में कुर्सी पर सोता मिला कासमपुरगढ़ी प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का प्रधानाध्यापक , शिक्षकों में मचा हड़कंप

चैकिंग में कुर्सी पर सोता मिला कासमपुरगढ़ी प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का प्रधानाध्यापक , शिक्षकों में मचा हड़कंप

Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चैकिंग में कुर्सी पर सोता मिला कासमपुरगढ़ी प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का प्रधानाध्यापक , शिक्षकों में मचा हड़कंप
अफजलगढ़ । खंड शिक्षा अधिकारी सुनील डबराल ने बृहस्पतिवार को कई स्कूलों का भ्रमण किया। कासमपुरगढ़ी प्राइमरी स्कूल द्वितीय के मुख्य अध्यापक के स्कूल में कुर्सी पर सोता मिलने पर बीईओ ने असंतोष जताया और मुख्य अध्यापक खेम सिंह के निलंबन की कार्रवाई के लिए बीएसए को उन्होंने रिपोर्ट भेजने की बात कही हे।
विज्ञापन

बीईओ सुनील डबराल बृहस्तिवार को सवेरे 11 बजे कासमपुरगढ़ी के प्राइमरी स्कूल द्वितीय में पहुंचे। बताया गया कि इस विद्यालय में चार शिक्षक , शिक्षामित्र है। दो शिक्षकों की यूपी बोर्ड में ड्यूटी लगी है। एक शिक्षक और प्रधानाध्यापक विद्यालय में मौजूद मिले। निरीक्षण में स्कूल का प्रधानाध्यापक खेम सिंह कुर्सी पर सोता मिला है। कक्षा एक से पांच तक ही सभी कक्षाओं के बच्चों को एक ही कक्ष में बैठा रखा था। एक शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थी। जब बीईओ ने प्रधानाध्यापक खेम सिंह से स्कूल टाइम में सोने का कारण जानना चाहा तो वे उत्तर नहीं दे सके। कोई उत्तर नहीं देने पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाई। बताया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने बच्चों की उपस्थिति 57 की दर्ज कर रखी थी। परंतु मौके पर केवल 31 ही पाए गए। बीईओ ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न सुनने चाहे। पर कोई भी बच्चा सही उत्तर नहीं दे सका। जांच में स्वेटर की गुणवत्ता भी घटिया पाई गई। विद्यालय भवन परिसर में गंदगी मिली और शौचालय भी गंदगी से पटा मिला। इसके बाद बीईओ ने सीरवासुचंद , कासमपुरगढ़ी प्रथम, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासमपुरगढ़ी का भी निरीक्षण किया। विद्यालय की साफ सफाई सही प्रकार से न होने शिक्षकों को यहां पर भी फटकार लगाई और सुधार न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed