{"_id":"5a70b34f4f1c1b90268b75d9","slug":"61517335375-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी ने तेल घोटाले में पांच कर्मचारियों को बुला बयान दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी ने तेल घोटाले में पांच कर्मचारियों को बुला बयान दर्ज किए
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सीएमओ कार्यालय में वर्ष 2017 में हुए तेल घोटले में एडी स्वास्थ्य विभाग मुरादाबाद ने तीन चालक और दो बाबुओं को बुलाकर मंगलवार को उनके बयान दर्ज कराए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम जगतराज ने एडी स्वास्थ्य को मामले की जांच सौंपी थी।
आवास विकास निवासी दिनेश कुमार ने आरटीआई के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में तेल घोटाला उजागर किया था। शशि कुमार अग्निहोत्री, डा.सुखवीर सिंह, डॉ. अभिमन्यु पर सीएमओ रहते हुए अपने पद का गलत इस्तेमाल कर तेल घोटाला किया था। उन्होंने बताया कि तीनों सीएमओ रहते अपने निजी कार्यों में भी सरकारी तेल का इस्तेमाल करते थे। एक स्वास्थ्य संगठन ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने मामले में डीएम जगतराज को जांच कराने के निर्देश दिए थे। डीएम ने मामले की जांच एडी मुरादाबाद को सौंपी थी। एडी ने तेल घोटाले के संबंध में पत्र भेजकर कई कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया था। मंगलवार को चालक रईस, रियासत, भोपाल सिंह, स्टेनो मोहम्मद अहमद व चरनजीत ने एडी को अपने बयान दर्ज कराएं। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बताया कि तेल घोटाले की जांच एडी की ओर से की जा रही है। एडी ने कई कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया था। मंगलवार को पांच कर्मचारी अपने बयान दर्ज कराने गए है।