फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनसहभागिता से बढे़गा गो संवर्द्धन

जनसहभागिता से बढे़गा गो संवर्द्धन

Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जनसहभागिता से बढे़गा गो संवर्द्धन
जनसहभागिता से बढे़गा गो संवर्द्धन
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ ने प्रत्येक तहसील में गोशाला स्थापित करने, गो रक्षा के लिए सर्वसमाज को जोड़ने तथा गो रक्षा के नाम पर राजनीति पर अंकुश लगाने की मांग की है।
अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रशासनिक महताब खां चांद ने उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएस राजीव गुप्ता से लखनऊ में भेंटकर एक ज्ञापन सौंपा। महताब खां चांद ने गो रक्षा के लिए जन-जागरण अभियान चलाने, प्रत्येक तहसील में गो शाला खोलने, सर्वसमाज को गो रक्षा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

महताब खां चांद ने गो हत्या के नाम पर राजनीति करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गो पालन को बढ़ावा देने के लिए गो शाला अधिनियम के अंतर्गत गो शालाओं के निबंधन का कार्य को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि गो पालन को बढ़ावा मिले तथा गो वंश के गोबर कृषि विकास में खाद के रूप में प्रयोग आ सके। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने गो रक्षा महासंघ के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए जल्द ही कार्य योजना में प्रस्ताव में शामिल सुझाव को शामिल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed