{"_id":"5a4fc2b54f1c1b4a018b5e44","slug":"61515176629-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल रक्त दिलाकरा बचा रहे लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल रक्त दिलाकरा बचा रहे लोगों की जान
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्त उपलब्ध करा बचा रहे लोगों की जान
बिजनौर। अगर मदद करने का हौंसला अपके दिल में हो तो आप किसी भी परिस्थिति में लोगों की मदद को तैयार रहते हैं। बिजनौर निवासी राहुल राजपूत भी लोगों को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान बचाकर मदद कर रहे हैं। राहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों को कुछ ही घंटो में रक्त उपलब्ध कराते हैं।
बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी राहुल में बचपन से ही सेवा की भावना है। वह अपने परिवार के साथ कांशीराम कॉलोनी आवास विकास में रहते हैं। राहुल का कहना है कि समाज में रक्तदान करने को लेकर काफी भ्रांति हैं। लेकिन उन्होंने लोगों को समझाया और उनकी भ्रांतियों को दूर कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। वह स्वयं ही करीब दस बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने एक साल पहले शहर के कुछ युवाओं को जोड़कर व्हाट्सएप पर हिंदू ब्लड बैंक सेवा के नाम से ग्रुप बनाया। वह इसके माध्यम से रक्त उपलब्ध करा सभी जाति-धर्मों के लोगों की मदद करते हैं। पिछले एक साल में राहुल ने करीब एक हजार लोगों को ब्लड और प्लेटलेट्स उपलब्ध करा उनकी जान बचाई है।
इन जिलों में उपलब्ध कराते हैं रक्त
राहुल राजपूत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शामली, सहारनपुर, बागपत, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ीगढ़वाल, काशीपुर, दिल्ली में कुछ की घंटों में रक्त उपलब्ध कराते हैं। उनके ग्रुप में हितेश भाटिया, सौरभ सिंघल, मनोज कुच्छल, राहुल डीडी, पुनित अग्रवाल, मानव गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, डॉ. राजकुमार समेत अन्य जिलों के करीब 250 लोग जुड़े हैं। यह 250 लोग किसी भी वक्त जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध करा देते हैं। राहुल की शादी 13 मार्च 2011 को हुई थी। वह और उनकी पत्नी तारा राजपूत शादी की वर्षगांठ पर हर साल रक्तदान करते हैं।