{"_id":"5a3d4ea94f1c1bc9678c3647","slug":"61513967273-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल नजीबाबाद की चीनी का नमूना फेल, वाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल नजीबाबाद की चीनी का नमूना फेल, वाद दायर
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नजीबाबाद स्थित सहकारी चीनी मिल की चीनी का नमूना जांच में फेल हो गया है। नमूना फेल होने पर खाद्य विभाग ने मिल के चीफ केमिस्ट के खिलाफ एडीएम प्रशासन की कोर्ट में वाद-दायर कराया गया है। धामपुर के भी एक व्यापारी का देशी घी का नमूना फेल हुआ है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अप्रैल 2017 में सहकारी चीनी मिल से चीनी का और मार्च 2017 में धामपुर के मोहल्ला खातियान निवासी अमित कुमार अग्रवाल के यहां से देशी घी का नमूना लिया था। दोनों नमूनों को जांच के लिए गोरखपुर स्थित कार्यशाला भेजा गया था। दोनों नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सहकारी चीनी मिल ने विनय कुमार मिश्रा को चीफ केमिस्ट नामित किया है। अगर चीनी मिल की चीनी में कोई कमी पाई जाती है तो इसके लिए विनय कुमार को दोषी माना जाता है। उन्होंने बताया कि नमूना फेल होने पर चीनी मिल के चीफ केमिस्ट व धामपुर निवासी अमित कुमार अग्रवाल के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद-दायर कराया गया है।