{"_id":"59f611a74f1c1bee688b81b0","slug":"61509298599-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के पहले दिन धामपुर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए पांच वार्ड मेंबरी के लिए 39 लोगों ने खरीदे परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के पहले दिन धामपुर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए पांच वार्ड मेंबरी के लिए 39 लोगों ने खरीदे परचे
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। नगर पालिका परिषद निकाय के चुनाव के लिए केएम इंटर कालेज में रविवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। रविवार को केएम इंटर कॉलेज में पांच नगरपालिकाओं और एक नगर पंचायत में चुनाव के लिए सवेरे 11:00 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एआरओ सीपी सिंह व ईओ सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि धामपुर नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने को पांच लोगों ने पर्चे खरीदे। इनमें शहजाद अली अंसारी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, भाजपा नेता आदर्श कुमार अग्रवाल, कैलाश मित्तल शामिल है। 25 वार्डों में वाली नगर पालिका धामपुर में विभिन्न वार्डों से 39 लोगों ने पर्चे खरीदे।
अफजलगढ़ में पालिका अध्यक्ष के सात, मेंबरी के लिए 12 ने खरीदे पर्चे
आरओ अफजलगढ़ ने बताया कि अफजलगढ़ नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने पर्चे खरीदे। विभिन्न वार्डों से 12 लोगों ने पर्चे खरीदे। नगर पंचायत सहसपुर में चेयरमैन के लिए केवल एक व्यक्ति ने पर्चा खरीदा, जबकि वार्ड मेंबर के लिए कोई भी पर्चा नहीं बिका।
स्योहारा में दो लोगों ने खरीदे पालिका अध्यक्ष पद के लिए पर्चे
स्योहारा पालिका के ईओ अनिल पंडित ने बताया कि स्योहारा पालिका में पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने पर्चे खरीदे। इन लोगों में जलील अख्तर व इमरान अख्तर शामिल है, जबकि स्योहारा में भी वार्ड मेंबरी के लिए कोई पर्चा नहीं बिका।
विज्ञापन
शेरकोट में पालिकाध्यक्ष पद के लिए छह पर्चे बिके
आरओ ने बताया कि शेरकोट में पालिका अध्यक्ष पद के लिए छह लोगों ने पर से खरीदे। वार्ड मेंबर के लिए 32 पर्चे बिके।
नहटौर में पालिकाध्यक्ष पद के लिए नहीं बिका कोई पर्चा
पहले दिन नहटौर नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका। वार्ड मेंबरी के लिए केवल सात पर्चे बिके। प्रशासन की ओर से नामांकन स्थल पर शांति सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।