फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वर्ग की झांकी देखकर हो रही दिव्य अनुभूति

स्वर्ग की झांकी देखकर हो रही दिव्य अनुभूति

Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ग की झांकी देखकर हो रही दिव्य अनुभूति
बिजनौर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हेल्थ वेल्थ हैप्पीनेस मेले में स्वर्ग की झांकी प्रदर्शनी को देखने के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था प्रभारी सुरेश दीदी ने बताया कि लोगों को स्वर्ग की अनुभूति कराने के लिए मेले में विशेष तौर से स्वर्ग का पंडाल बनाया गया है। यहां बच्चों द्वारा यह दिखाया गया है कि स्वर्ग में देवता किस तरह रहते हैं। इस पंडाल में झरने आदि बनाए गए हैं। स्वर्ग ऐसी जगह है जहां पर सभी प्राणी व मनुष्य प्रेमपूर्वक रहते हैं। सुरेश दीदी ने कहा कि मेले में गागर में सागर समाया हुआ है। मेले में एक ही स्थान पर आध्यात्मिकता, मानवता, भक्ति आदि की रोचक जानकारी दी जा रही हैं। 27 फीट लंबा सोता हुआ कुंभकर्ण सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राजस्थान माउंट आबू से आईं गीता बहन ने राजयोग शिविर में आत्मा का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि हम सब चैतन्य शक्ति आत्मा है, जो इस शरीर को चलाती है। आत्मा की तीन शक्तियां मन, बुद्धि और संस्कार है। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक सोचना चाहिए। यह बात साबित हो चुकी है कि हम जैसा सोचते हैं परिस्थितियां वैसी ही हो जाती हैं। अगर हम कहें कि जीवन में बहुत परेशानियां हैं तो परेशानियां और बढ़ जाएंगी। हमें खुद पर विश्वास रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed