फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दोहरा हत्याकांड प्रकरण

दोहरा हत्याकांड प्रकरण

Fri, 08 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड प्रकरण
नजीबाबाद। दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने योगेश की तहरीर पर योगेश की तलाकशुदा पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ शक के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बिजनौर से गांव खेड़का नौगांवा सादात में दोनों महिलाओं के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के आदर्श नगर में स्वर्गीय करन सिंह यादव की पत्नी अनुराधा और पुत्रवधू प्रिया की बदमाशों ने धारदार हथियार से अलग-अलग कमरों में हत्या कर दी थी। करन सिंह का पुत्र योगेश घटना के समय नूरपुर में था। एसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी आरडी चौरसिया, सीओ महेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर योगेश यादव से डबल मर्डर प्रकरण में जानकारी की। योगेश ने एक वर्ष पूर्व पहली पत्नी खुशबू से तलाक होने के बाद प्रिया से विवाह करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

योगेश ने अपनी पूर्व पत्नी और उसके परिजनों पर मां और पत्नी की हत्या कराने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने सहारनपुर के तिवाया गागलहेड़ी निवासी योगेश की पहली पत्नी खुशबू, साले हिमांशु यादव, ससुर मदन सिंह, सास गुड्डी के खिलाफ धारा 302, 452 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ के निर्देश पर विवेचना अधिकारी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मामले की जांच और खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। सीओ महेश कुमार के निर्देशन में भी एक टीम सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सास और फिर पुत्रवधू को बनाया
नजीबाबाद। आदर्श नगर इलाके में बदमाशों ने दुस्साहसिक, वारदात को चतुराई के साथ अंजाम दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय सास-बहू की हत्या के लिए बदमाश पहुंचे, उस समय योगेश की पत्नी प्रिया आराम कर रही थी और योगेश की मां अनुराधा टीवी देख रही थी। इस बात का भी अनुमान है कि योगेश की मां ने किसी परिचित की आवाज पर दरवाजा खोला। पहले योगेश की मां और फिर बाद में योगेश की पत्नि को मौत के घाट उतारा गया।

पूर्व पत्नी से चार वर्ष का बेटा है
नजीबाबाद। योगेश का विवाह वर्ष 2011 में तिवाया गागलहेड़ी सहारनपुर निवासी मदन सिंह की पुत्री खुशबू से हुआ था। उसके 4 वर्ष का पुत्र भी है। एक वर्ष पूर्व खुशबू से संबंध विच्छेद होने के बाद योगेश ने प्रिया से विवाह किया था। प्रिया के संबंधी एडीओ रमेश सिंह आदर्श नगर में ही योगेश के घर के पास रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed