फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला दो बिजली सर्किलों में बटा

जिला दो बिजली सर्किलों में बटा

Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिला दो बिजली सर्किलों में बटा
शासन ने आठ सर्किल बनाने के प्रस्ताव को भी दी मंजूरीेे
विज्ञापन

बिजनौर । जिले में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। शासन ने जिले को दो सर्किल में बांट दिया है। धामपुर को नया सर्किल बनाया गया है। बिजनौर पूर्व की तरह सर्किल बना रहेगा। धामपुर ,नजीबाबाद ,बिजनौर व चांदपुर खंडों को बांटकर चार और सर्किल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, परंतु अभी इनके शुरू होने में कुछ समय लग सकता है।
एसई रणजीत सिंह यादव के अनुसार जिले में चार लाख 75 हजार 821 बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने से काम गति नहीं पकड़ रहा था। विभाग ने जिले को दो सर्किल में बांटने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर जिले को दो सर्किल में बांट दिया गया। धामपुर नया सर्किल बना है। नजीबाबाद तहसील धामपुर सर्किल में शामिल रहेगा। बिजनौर सर्किल में बिजनौर व चांदपुर शामिल रहेंगे। जल्दी ही दोनों सर्किल में अलग अलग एसई तथा चार एक्सईएन की तैनाती हो जाएगी। विभाग ने धामपुर ,नजीबाबाद बिजनोर व चांदपुर खंडों को भी विभाजित करने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसे भी मंजूरी दे दी है। कुछ समय बाद धामपुर सर्किल कें धामपुर तथा नवसृजित धामपुर सर्किल हो जाएंगे। नजीबाबाद सर्किल के नजीबाबाद तथा नगीना सर्किल होंगे। बिजनौर के बिजनौर व बिजनौर नवसृजित तथा चांदपुर के चांदपुर व चांदपुर नवस़र्जित सर्किल होंगे। एसई के अनुसार नए सर्किल बनने से समस्याओं का निपटारा त्वरित होगा। विभाग कामकाज पर मॉनिटिरिंग सही से कर सकेगा।
विज्ञापन


जोन प्रस्ताव किया खारिज
बिजनौर। शासन ने बिजनौर को जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें जिला अमरोहा को शामिल करने का प्रस्ताव था। परंतु शासन ने जोन बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसकी जगह आठ सर्किल बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस सर्किल में कितने उपभोक्ता रह जाएंगेेे
सर्किल उपभोक्ताओं की संख्या
बिजनौर 52812
बिजनौर नवसृजित 48136
चांदपुर 45270
चांदपुर नवसृजित 49464
धामपुर 64536
धामपुर नचसृजित 78917
नजीबाबाद 71144
नगीना 65542
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed