{"_id":"59a5bb514f1c1b1e278b4687","slug":"61504033617-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक वधिर परिवार की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक वधिर परिवार की मदद
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूकबधिर परिवार की मदद
बढ़ापुर(बिजनौर)। अभिभावक संघ बिजनौर के प्रतिनिधिमंडल ने मोहल्ला कस्साबान में मूकबधिर परिवार के घर जाकर गरीब परिवार को एक सिलाई मशीन और 2100 रुपये की धनराशि भेंट की। रविवार की रात इस परिवार में सात वर्षीय बालक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई थी। कस्बे के मोहल्ला कस्साबान में नफीस कुरैशी का संपूर्ण परिवार मूकबधिर है। यह परिवार नकटा नदी किनारे रहता है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार की दशा बहुत दयनीय है। रविवार को मध्य रात्रि के समय झोपड़ी में घुसे जहरीले सांप ने नफीस के पोते बिलाल को डस लिया था। सर्पदंश से कुछ ही समय बाद बच्चे की मौत हो गई थी। सामाजिक संस्था अभिभावक संघ बिजनौर के संरक्षक नरेंद्र देशवाल, अध्यक्ष सरिता सैनी, सचिव अभिषेक वत्स, उपाध्यक्ष गुलशेर आलम, जयमाला अग्रवाल मंगलवार को मूकबधिर परिवार के घर उनसे मिलने पहुंचे और परिवार की आर्थिक मदद की।