फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वन अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त एप्रोच की मरम्मत का काम रुकवाया

वन अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त एप्रोच की मरम्मत का काम रुकवाया

Tue, 22 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
वन अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त एप्रोच की मरम्मत का काम रुकवाया
क्षतिग्रस्त एप्रोच की मरम्मत का काम रुकवाया
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। नेशनल हाईवे पर सूकरो नदी के पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच का मरम्मत कार्य वन विभाग के अधिकारियों ने रुकवा दिया। नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुल से भारी यातायात गुजरने के दौरान हादसे की आशंका से अवगत करा दिया है।
अगस्त के पहले हफ्ते में पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश के बाद क्षेत्र की बरसाती नदियों में उफान आ गया था। इसके बाद सूकरो नदी पर कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बने रेल पुल और हाईवे पर बने सड़क पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद रेल पुल की एप्रोच को दुरस्त कर समय से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया, मगर हाईवे पर बने सड़क पुल की एप्रोच को दुरुस्त करना नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आयुष चौधरी सोमवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी से मिले। उन्होंने बताया कि शनिवार को सूकरो नदी पर सड़क पुल की कोटद्वार एंड पर क्षतिग्रस्त हुई एप्रोच की मरम्मत का काम चल रहा था। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत का काम रुकवा दिया। और कहा कि जब तक रेत-बजरी एवं मिट्टी के खनन की अनुमति नहीं होगी, तब तक सड़क पुल की एप्रोच की मरम्मत नहीं होने दी जाएगी। जिस पर काम रोक देना पड़ा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने एसडीएम को बताया कि पुल के ऊपर से हाईवे का भारी यातायात गुजरने के दौरान क्षतिग्रस्त एप्रोच क्षेत्र में हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। एसडीएम ने इस संबंध में डीएम से संपर्क करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed