{"_id":"5e9dd0518ebc3ed54e45aca6","slug":"59-quintal-rice-caught-without-bill-bijnor-news-mrt478521359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल के 59 क्विंटल चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल के 59 क्विंटल चावल पकड़ा
विज्ञापन
स्योहारा में पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध रूप से ट्राली में भरा 50 क्विंटल चावल।
- फोटो : BIJNOR
बिना बिल के 59 क्विंटल चावल पकड़ा
स्योहारा। पुलिस ने अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली में भरे 50 क्विंटल से अधिक चावल पकड़ा है। सूचना पर मंडी समिति और आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मंडी समिति ने 22 हजार शुल्क वसूल कर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया गया।
सोमवार को पुलिस ने मुरादाबाद रोड पर सरकारी अस्पताल के पास से 50 क्विंटल चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। ट्रैक्टर पर आगे अति आवश्यक सेवा खाद्यान्न लिखा था। चावल खरीद के कागज या बिल आदि मांगे जाने पर चालक कोई बिल नहीं दिखा पाया। संदिग्ध होने पर पुलिस ने ट्राली को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक चंद्रपाल सिंह व मंडी निरीक्षक बलराम सिंह भी थाने पहुंचे। चालक द्वारा कोई बिल न दिखाए जाने पर मंडी समिति इंस्पेक्टर बलराम द्वारा अवैध रूप से चावल खरीदने के शमन शुल्क वसूल किया गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी समिति निरीक्षक बलराम ने चालक से मंडी समिति शुल्क जुर्माना सहित 22000 रुपये वसूल किए गए है। जुर्माना लगाकर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया है।
दस हजार का इनामी तमंचे के साथ पकड़ा
कोतवाली देहात। पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में पांच माह से में वांछित चल रहे दस हजार के इनामी को एक तमंचे एवं नशे की गोली के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के करौंदा पच्दू निवासी सरफराज समेत पांच आरोपी नवंबर 2019 से गोकशी व पशु क्रूरता अधिनियम के एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को कोतवाली-नहटौर मार्ग से सरफराज को 225 नशीली गोलियां व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।