फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   57 thousand tube well consumers of the district benefit from OTS

Bijnor News: जिले के 57 हजार नलकूप उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ

Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
57 thousand tube well consumers of the district benefit from OTS
-अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगा इस योजना का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकार व निगम ने एक मुश्त समाधान योजना शुरू कर दी है। एक मुश्त समाधान योजना के तहत जिले के करीब 57 हजार निजी नलकूप उपभोक्ताओं को शतप्रतिशत सरचार्ज की छूट का लाभ मिलेगा। निजी नलकूप के उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च 2023 तक मूल बकायेदार तक गणना की जाएगी।

एक मुश्त समाधान योजना आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक योजना तीन खंडों में लागू रहेगी। घरेलू बल्ब-पंखे कनेक्शन उपभोक्ताओं को शतप्रतिशत छूट की व्यवस्था है। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए इस योजना को तीन खंडों में विभाजित किया गया। एक मुश्त समाधान योजना में कई श्रेणी के उपभोक्ताओं को शामिल किया गया अैर योजना के तहत 100 से 50 प्रतिशत बकाये बिजली बिल के सरचार्ज छूट दी जाएगी। उपभोक्ता को तीन प्रतिशत बकाये की धनराशि पर पंजीकरण की रसीद कटवानी होगी। गौरतलब है कि घरेलू व निजी नलकूपों के उपभोक्ता काफी दिनों से एक मुश्त समाधान योजना का इंतजार कर रहे थे।ये जानकारी देते हुए बिजनौर सर्किल के अधीक्षण अभियंता निरंजन सिंह कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से योजना को लाभ उठाते हुए बकाया बिजली बिल जमा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed