फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   560 Home Guard posts vacant in Bijnor, youth waiting for recruitment

Bijnor News: बिजनौर में होमगार्ड के 560 पद खाली, युवाओं को भर्ती का इंतजार

Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
560 Home Guard posts vacant in Bijnor, youth waiting for recruitment
- जिले में स्वीकृत हैं 1800 पद, तैनात हैं 1240 होमगार्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कोतवाली देहात। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में 42,000 होमगार्ड भर्ती किए जाने की घोषणा की है। ऐसे में युवाओं को रोजगार मिलने आस जगी है। बिजनौर में पहले से ही 560 पद खाली चल रहे हैं। हालांकि 42 हजार की घोषणा के चलते यह संख्या बढ़ भी सकती है।
युवाओं में उत्साह है और भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जनपद में होमगार्ड की काफी पद खाली पड़े हुए हैं। अब उन्हें शीघ्र ही भरा जाएगा। जिले में कुल 1240 होमगार्ड तैनात हैं जबकि कुल स्वीकृत पद 1800 हैं। रिक्त पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि होमगार्ड विभाग में साल 2011 में भर्ती हुई थी। अब 13 साल के बाद भर्ती के दरवाजे खुलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

होमगार्ड बल, पुलिस बल का एक महत्वपूर्ण अंग है। कुछ वर्ष पूर्व से होमगार्ड जवानों की भर्ती की मांग उठ रही थी। जिसे अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शुरू किया जाएगा। काफी संख्या में बेरोजगार युवक पुलिस, सेना की भर्ती की तैयारी करते हैं। अब ऐसे युवा भी होमगार्ड में नौकरी पाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले युवा
ग्राम पेरूवाला निवासी उदित का कहना है कि यह सरकार का बेहतरीन निर्णय है। काफी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, इससे उन्हें रोजगार मिलेगा। पुलिस या सेना में जो युवा भर्ती नहीं हो पाए हैं, उनके लिए होमगार्ड भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

ललित का कहना है कि होमगार्ड में भर्ती खुलने से पुलिस,आर्मी सहित दूसरी कई सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी एक बेहतरीन अवसर है।युवा पुलिस तथा सेवा की तैयारी के साथ-साथ अब होमगार्ड की भर्ती में भी भाग ले सकते हैं।

ग्राम बेगमपुर शादी निवासी सुहेल का कहना है कि होमगार्ड की भर्ती निकलने से युवाओं के सामने एक बेहतरीन मौका है।काफी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।पिछले कुछ वर्षों से कम नौकरियां निकली है। अब होमगार्ड की नौकरी निकलने से युवाओं के सामने एक अच्छा अवसर है।


शिवम सैनी का कहना है कि होमगार्ड भर्ती निकलने से युवाओं के चेहरे पर मुस्कान है ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतरीन कार्य किया है।इससे जहां पुलिस बल मजबूत होगा वही बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed