{"_id":"6704518b5068b9decc076c24","slug":"5450-lakh-gst-deposited-in-the-district-last-month-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-132933-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में बीते माह जांच कर जमा कराई 54.50 लाख जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में बीते माह जांच कर जमा कराई 54.50 लाख जीएसटी
Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में गोपनीय जांच कर सितंबर माह में दो व्यापारियों से 54.50 लाख रुपये जीएसटी जमा कराई गई।
संयुक्त आयुक्त एसआईबी जीएसटी विपुल सिंघल ने बताया कि बिजनौर में सितंबर माह में गोपनीय सूचना और रैकी के आधार पर दो अलग-अलग व्यापारियों की जांच कराई गई। जिसमें एक कोल्ड ड्रिंक व्यापारी, संविदाकार और एक लकड़ी का व्यापारी था। जिनसे जांच के बाद 54.50 लाख रुपये जीएसटी जमा कराई गई है। व्यापारियों ने वास्तविक बिक्री नहीं दिखाई। इसकी वजह से सरकार को भारी राजस्व की हानि हुई। जांच के दौरान अधिकारियों ने मौके से कुछ प्रपत्रों को जब्त कर अपने कब्जे में लिया। गोपनीय जांच अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्यकर मुरादाबाद आरएस द्विवेदी और अपर आयुक्त ग्रेड-2 राज्यकर मुरादाबाद आरए सेठ के निर्देशन में की गई।
जांच में उपायुक्त एसआईबी पुष्पेश सिंह, सहायक आयुक्त शिव कुमार यादव, राज्य कर अधिकारी भूषण मौजूद रहे। संयुक्त आयुक्त विपुल सिंघल का कहना है कि व्यापारी वास्तविक बिक्री के आधार पर जीएसटी जमा करें। आगे भी जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों की गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।