फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   5201 tried their luck in the allocation of liquor shops, 339 won the lottery

Bijnor News: शराब की दुकानों के आवंटन में 5201 ने आजमाई किस्मत, 339 की लगी लॉटरी

Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
5201 tried their luck in the allocation of liquor shops, 339 won the lottery
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में शराब की दुकानों के​ लिए ई लॉटरी कार्यक्रम में दुकानों की सूची देखते
बिजनौर। नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के लाइसेंस जारी करने के लिए बृहस्पतिवार को ई-लॉटरी खोली गई। जिसमें 339 की लॉटरी लगी। बाकी को निराशा हाथ लगी। दरअसल 339 दुकानों के लिए 5201 लोगों ने आवेदन किए थे। लॉटरी के वक्त कलक्ट्रेट में भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले में देसी शराब की 206 दुकान, कंपोजिट यानि अंग्रेजी एवं बीयर 121, छह मॉडल शॉप और छह भांग की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिनमें देसी शराब की दुकानों के लिए 3021, मॉडल शॉप के लिए 142, कंपोजिट दुकानों का लाइसेंस लेने के लिए 1927 लोगों ने आवेदन किए। भांग की छह दुकानों के लिए 111 आवेदन जमा हुए थे।
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में नोडल अफसर संजय खत्री, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार की देखरेख में ई लॉटरी खोली गई। आवेदनकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ और कोतवाल उदय प्रताप मय फोर्स के साथ कलक्ट्रेट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n चार दुकानों पर रहा सिर्फ एक-एक आवेदन : एक ओर जिले की सभी दुकानों पर आवेदन करने वालों की लंबी कतार थी। वहीं जिले की चार दुकान ऐसी रही, जिन पर लोगों का ध्यान ही गया। ऐसे में देसी शराब की चार दुकानों पर एक एक ही आवेदन आया। जिनकी लॉटरी लगना पहले से ही तय हो गया था। बूढ़ानंगला, फैजपुर खादर, नलकूप कॉलोनी और मुकरपुरी मार्ग ज्योतिहिमा पर एक एक ही आवेदन जमा किया गया था।

ई लॉटरी खुलने के बाद सूची चस्पा कर दी गई। कुल 5201 लोगों ने आवेदन किए थेए जिनमें से 339 को ही दुकानों का आवंटन हुआ। ऐसे में आवेदन शुल्क की एवज में मिली फीस से ही आबकारी विभाग को शराब बिकने से पहले ही करोड़ों रुपये की आमदनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed