फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधानमंत्री श्रमधन मान योजना पंजीयन शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ा

प्रधानमंत्री श्रमधन मान योजना पंजीयन शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ा

Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रमधन मान योजना पंजीयन शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ा
पंजीयन शिविर में लगी भीड़
विज्ञापन

धामपुर। प्रधानमंत्री श्रमधन मान योजना के तहत मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत असंगठित कामगारों (संविदा कर्मचारियों) को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन स्तर से तहसील में लगा पंजीयन शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। पंजीयन कराने के लिए पहुंचे कामगारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील में आयोजित शिविर में देर शाम तक 90 लोगों का पंजीकरण हो पाया था। पंजीकरण कराने आए कामगारों को कहना है कि वह बड़ी मुश्किल से समय निकाल कर पंजीकरण कराने को आए, पर भारी मशक्कत करने के बाद भी उनका पंजीकरण नहीं हो सका।

सरकार के आदेश विभिन्न विभागों में संविदा पर कार्यरत ऐसे कर्मचारियों को प्रधानमंत्री श्रमधन मान योजना के तहत पेंशन दिलाने को पंजीयन कराया जा रहा है। जिनकी 18 साल से लेकर 40 साल तक की है और उनका मासिक वेतन 15 हजार से कम है। योजना का लाभ पाने को पंजीयन कराने को संविदा कर्मचारी जनसेवा केंद्रों और तहसील में प्रशासन की ओर से लगे शिविरों में दौड़ पड़े। तहसील में लगे शिविर में तीन काउंटर होने के बाद भी लोगों को पंजीकरण कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षामित्र किरन देवी, सविता, कोमल ,कविता, सरोज का कहना है कि उनका पंजीकरण नहीं हो सका। पंजीकरण करने वाले यह कहकर पंजीयन करने से इंकार कर दिया कि उनकी आयु 40 साल से ज्यादा की हो गई है। इसके लिए केवल आयु 40 साल से कम होना जरूरी है। ऐसे और भी कई शिक्षामित्र योजना से वंचित रह गए। शिक्षामित्रों ने केंद्र सरकार की इस योजना को छलावा बताते हुए पंजीयन कराने से इंकार कर दिया और वापस लौट गए। शिविर में अपेक्षा से ज्यादा भीड़ के जमा होने से शिविर में अफरातफरी का माहौल रहा। कई बार भीड़ में शामिल लोगों की पंजीयन करने वालों से नोकझोंक हुई। शिविर व्यवस्था में लगे एक कर्मचारी ने बताया कि शाम के चार बजे तक भी भीड़ जमा रही। बामुश्किल शाम तक 90 लोगों का ही पंजीयन हो सका। विशेषकर पंजीयन कराने को पहुंची महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि पंजीयन शिविर में हुई अव्यवस्था के संबंध में उन्हें कोई जानकारी है। वह दो बजे तक सरकार के आदेश पर चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में व्यस्त रहे। एसडीएम वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा हुआ है तो वह जांच कर व्यवस्था को बेहतर बनवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed