{"_id":"5c7d728abdec22144763163b","slug":"51551725194-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो भाई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में दो भाई घायल
हल्दौर। गांव नवादा तुल्ला के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव बल्दिया निवासी रोहित व उसका भाई मोहित बिजनौर एक मोपेड कंपनी की एजेंसी पर एजेंट के पद पर कार्यरत है। दोनों भाई सोमवार सुबह करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर एजेंसी पर जा रहे थे। गांव नवादा तुल्ला की पुलिया के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों को गंभीर हालत में उपचार के लिए बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दूसरे बाइक सवार युवकों के मामूली घायल होने पर निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद अपने घरों को चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।