छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
चांदपुर। फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में फेलरवेल कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के क्रियाकलापों के आधार पर इंटर के छात्र छात्राओं को पदवी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक आभा सिंह ने विभिन्न टाइटल में स्टेडैंट ऑफ द ईयर के लिए जुहेर, आल राउंडर ब्वॉय के लिए आदित्य, आल राउंडर गर्ल का दृष्टि भाटिया, मोस्ट डिसीप्लीन ब्वॉय का अयान कौशिक, मोस्ट डिसीप्लीन गर्ल का बीबी सहरिश को, मोस्ट डीसैंट स्टूडेंट का देवाशीष को, मोस्ट नोटिसेबल ब्वॉय का दीक्षांत, मोस्ट नोटिसेबल गर्ल का जया तायल, मोस्ट सिन्सियर ब्वॉय अपूर्व शर्मा, मोस्ट सिन्सियर गर्ल मरियम, स्पोर्ट पर्सन ऑफ दा स्कूल का मोहम्मद साकिब को सम्मानित किया गया। मिस्टर फयरवैल जुहैर व मिस फेयरवैल के लिए तृप्ति वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। प्रबंधक आभा सिंह ने छात्र मोहम्मद साकिब को सीबीएसई क्लस्टर में आयोजित पांच किमी की दौड़ में स्टेट लेबल पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पांच हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साकिब का बंगलौर में आयोजित पांच किमी की नेशनल दौड़ में चयन हुआ है। उपप्रधानाचार्य अमन कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का आह्वान किया। इसमें भूपेंद्र सिंह, केसर जमाल, राजकुमार वर्मा, रितुराज सिंह, प्रशांत शर्मा, अमित शर्मा, विनीत कुमार, तरुण अग्रवाल, सुनीता वर्मा, शौर्य प्रताप सिंह, ब्रजपाल सिंह, मोहम्मद अजहर, एसएम शर्मा आदि रहे।