{"_id":"5c6b04c1bdec224dab600aa6","slug":"51550517441-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजज में संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजज में संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान’
नजीबाबाद। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। चरित्रवान और ऊर्जावान युवा राष्ट्र को प्रगति की राह पर अग्रसर नहीं करते बल्कि उसे विश्व में अलग पहचान दिलाते हैं।
नार्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजज में गायत्री शक्तिपीठ की ओर से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी पर आयोजित संगोष्ठी में यह बात शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य अतिथि डॉ.ओपी शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा परिवार और समाज से पैदा होता है। राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं का देश के प्रति समर्पित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चरित्रवान और ऊर्जावान युवा राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.गायत्री शर्मा ने कहा कि पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में माताओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। शिशु माता के गर्भ में ही अच्छे- बुरे संस्कार ग्रहण कर लेता है। माताओं को सकारात्मक सोच के साथ अपनी और अपने बच्चों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तय करनी होगी। उन्होंने शिक्षक, अभिभावक को विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने में अपना योगदान देने की सलाह दी। प्रबंध अवनीश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र प्रगति में आगे आने की सलाह दी। संगोष्ठी में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार, डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह, डीन आरएम माहेश्वरी ने विचार रखे। इस अवसर पर प्राचार्य नवनीत राजपूत, रुपक कुमार, मानिक गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।