{"_id":"5bfd97c0bdec2241d156c770","slug":"51543346112-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय पाल महासभा की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय पाल महासभा की बैठक आयोजित
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय पाल महासभा की बैठक
भागूवाला। अखिल भारतीय पाल महासभा ने समाज से बच्चों को बच्चों शिक्षा दिलाने, सामाजिक बुराइयों को त्यागने और समाज के आर्थिक रूप से कमजोरों की मदद करने की सलाह दी। ग्राम राजगढ़ में अखिल भारतीय पाल महासभा हरनाम सिंह पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नयन सिंह पाल ने समाज को एकजुट होकर संघर्ष करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक बुराइयों को त्यागने की सलाह दी। हरनाम सिंह ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोरों की मदद करने, बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा राजनीति में अपनी सहभागिता तय करने की सलाह दी। मलखान सिंह पाल के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नयन सिंह पाल, संजय पाल, रधुवीर पाल, सतपाल, हरि सिंह, पवन, रजनीश, नरवीर, कपिल, लक्ष्मण पाल, पुष्पेंद्र पाल आदि रहे।