फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम की उपस्थिति में आईओसी ने क्षेत्र के ग्रामीणों की बुलाई बैठक

डीएम की उपस्थिति में आईओसी ने क्षेत्र के ग्रामीणों की बुलाई बैठक

Sun, 21 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
डीएम की उपस्थिति में आईओसी ने क्षेत्र के ग्रामीणों की बुलाई बैठक
पेट्रोलियम भंडारण के लिए होंगे अतिरिक्त टैंक
विज्ञापन

नजीबाबाद। इंडियन ऑयल डिपो में पैट्रोलियम पदार्थों की भंडारण क्षमता में जल्द वृद्धि होगी। आईओसी ने दो अतिरिक्त भंडारण टैंक स्थापित करने को लेकर डीएम की उपस्थिति में क्षेत्र के ग्रामीणों की सहमति के लिए बैठक बुलाई है।
डीएम अटल कुमार राय की उपस्थिति में आईओसी ने डिपो की भंडारण क्षमता में अतिरिक्त वृद्धि के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहमति के लिए बैठक बुलाई। लालूवाला-धनौरा क्षेत्र के लोगों को आईओसी के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश वर्मा ने बताया कि इंडियन ऑयल डिपो द्वारा दो अतिरिक्त भंडारण टैंक स्थापित करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली को प्रस्ताव भेजा जाना है। डीएम अटल कुमार राय ने ग्राम प्रधान पति नितेश त्यागी एवं ग्रामीणों की ओर से अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थों से सुरक्षा संबंधी शंकाओं उठाई गईं। आईओसी अधिकारियों के माध्यम से डीएम ने शंकाओं का समाधान कर अतिरिक्त टैंक स्थापना के संबंध में सहमति ली। वरिष्ठ डिपो प्रबंधक राकेश वर्मा ने पेट्रोलियम डिपो परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होने की विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों की ओर से इसरार अहमद, संजीव कुमार, सरफुद्दीन, रमन, लईक अहमद, अश्वनी कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। मीडिया को महत्वपूर्ण बैठक की सूचना न देने पर डीएम ने आईओसी अधिकारियों को जनहित के गंभीर मुद्दों पर जन प्रसार के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

आईओसी में लगेंगे अतिरिक्त टैंक
पर्यावरण मंत्रालय की हरी झंडी के साथ इंडियन ऑयल डिपो में अब 4610 किलो लीटर पैट्रोलियम पदार्थों का अतिरिक्त भंडारण होगा। नए टैंकों में 3370 किलो लीटर पैट्रोल और 1240 किलो लीटर बायो डीजल का भंडारण किया जाएगा। वर्तमान में आईओसी की पैट्रोल, डीजल और केरोसिन की कुल भंडारण क्षमता 33152 किलो लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed