{"_id":"5bb1158b867a557ecb2ebfd1","slug":"51538332043-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर प्रभात फेरी
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर प्रभात फेरी
धामपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी बाल विकास केंद्र से शुरू हुई। जो बड़ा जैन मंदिर, पहाड़ी दरवाजा, खांरी कुंआ, भगत सिंह चौक, फल चौराहा, बड़ी मंडी, आर्य समाज रोड रेलवे स्टेशन होते हुए पालिका के प्रांगण में स्थित गांधी की प्रतिमा पर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके आदर्शों पर चल समाज सेवा का संकल्प ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि देश की आजादी के साथ देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो सपना देेेखा था। वह वर्तमान में प्रदेश और केंद्र की सत्तालोलुप सरकारों ने धूमिल करने का प्रयास किया है। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
नगराध्यक्ष राजन गांधी ने कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की नीति और रीति से अनुसरण कर देश की सच्चे मन से सेवा करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा.आफताब अहमद अंसारी, विजय कुमार अग्रवाल, सतीश गौतम, कुणाल गांधी प्रदेश संयोजक एनएसयूआई, निखिल अग्रवाल, गौतम सिसौदिया, नाहिद सलमानी, शीतल चौहान, मौलाना सैयद शेर अली, आलोक आर्य, अनुपम अग्रवाल, पुष्पेंद्र कौशिक, सोमगिरी महाराज, मुजीबुर्रहमान आदि रहे। प्रभात फेरी का नेतृत्व शहर अध्यक्ष राजन गांधी एवं महिला जिलाध्यक्ष जयवती चौहान ने किया।