{"_id":"5babccdb867a55013270f9a8","slug":"51537985755-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसैनपुर में मकान में लगी आग, हजारों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनपुर में मकान में लगी आग, हजारों की क्षति
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग में हजारों का सामान जला
जलालाबाद/नजीबाबाद। मकान में आग लगने से विद्युत संविदा कर्मचारी के घर का सामान जल गया। ग्राम हुसैनपुर उर्फ औरंगाबाद निवासी विद्युत निगम का संविदा लाइन सैय्यद शफाहत अली अपने परिवार के साथ पड़ोसी गांव में मंगलवार की रात लगभग दस बजे धार्मिक कार्यक्रम में गया था। लगभग डेढ़ घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो घर में धुआं और आग की लपटें देखकर वह घबरा गया। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों अबुजर, हैदर अब्बास, अजहर अब्बास, अली अब्बास, मुराद अली, पप्पू पड़ोसियों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। आग लगने से हजारों की नगदी और घर का सामान जल गया। अग्निकांड से टीवी और बिजली के उपकरण भी जल गए। जिस समय आग लगी उस समय बिजली आ रही थी। परिवार के लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगा रहे हैं। शफाहत की पत्नी ने तीस हजार की नगदी और हजारों का घरेलू सामान जलने की जानकारी दी। सूचना पर लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।