फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक जनपद-एक उत्पाद योजना

एक जनपद-एक उत्पाद योजना

Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
एक जनपद-एक उत्पाद योजना
उद्योगों की स्थापना कराकर रोजगार बढ़ाएंगे : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास में वृद्धि करने के संचालित एक जिला, एक उत्पाद योजना में नगीना की काष्ठ कला को चुना गया है। उद्यमियों को नए उद्योगों की स्थापना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीएम ने लखनऊ में उद्यमियों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।
डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार कुटीर तथा छोटे-बड़े उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। नगीना की काष्ठ कला उद्योग का बहुत अधिक विकास होगा और शासन द्वारा काष्ठ कला उद्योग का अधिक से अधिक विकास करने के लिए अनेक सुविधाएं भी दी जाएंगी। इससे स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होेंगे। डीएम, सीडीओ प्रवीण मिश्र ने काष्ठ कला उद्योग से जुड़े उद्यमियों को शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि के चेक वितरित किए। इस दौरान चांदपुर से भाजपा विधायक कमलेश सैनी, एलडीएम अजय कुमार, केके राजपूत, मोहम्मद असद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य : सीडीओ
बिजनौर। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं गरीब महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजनांतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। इसी क्रम में दीदी कैंटीन खोली जा रही हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग में भी मिड-डे-मील, स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने का कार्य योजनांतर्गत जिले में गठित महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा कराया जाएगा, ताकि समूहों का आर्थिक विकास संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed