{"_id":"5b5a1cd64f1c1b46748b72c4","slug":"51532632278-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंताओं के आंदोलन से चौथे दिन तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंताओं के आंदोलन से चौथे दिन तूल पकड़ा
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवर अभियंताओं ने एक्सईएन को सौंपे सीयूजी सिम
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत राज्य अवर अभियंता संघ के कार्यकर्ताओं के आंदोलन के चौथे दिन बृहस्पतिवार को तेजी पकड़ ली है। कार्यकर्ताओं ने विद्युत पारेषण जोन के एसई पीके मित्तल पर चोरी के आरोपी को संरक्षण देने व जेई के तबादला को निरस्त कराने की मांग को लेकर धामपुर में 132 केवीए के बिजलीघर पर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइलों से सीयूजी सिम निकाल कर एक्सईएन को सौंप दिए।
अवर अभियंता बृहस्पतिवार को 10 बजे धामपुर में बिजलीघर पर पहुंचे। यहां पर पारेषण के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एसई मुरादाबाद पीके मित्तल ने मनमानी के चलते नगीना के बिजलीघर पर तैनात जेई प्रमोद कुमार का जिले से बाहर गजरौला के लिए तबादला किया है। जबकि बिजलीघर पर चोरी के कथित आरोपी गार्ड को नगीना से धामपुर के लिए तबादला कराया है। जिसे अवर अभियंता बर्दाश्त नहीं करेगा। बृहस्पतिवार को अभियंताओं ने पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत अपने सरकारी सिम मोबाइलों में निकाल कर एक्सईएन अखिल कुमार मेहरोत्रा को सौंप दिए हैं। कहा कि यदि खंड के किसी बिजलीघर पर कोई अप्रिय घटना होती है या फिर बिजली बाधित होती है तो इसके लिए वे नहीं, बल्कि अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, राहुल मौर्य, रंजीत सिंह, सतीश राणा, हरीश कुमार राकेश कुमार, ब्रजलाल वर्मा आदि रहे।
वहीं, एक्सईएन ने पूरे मामले से एसई पीके मित्तल को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने बिजली आपूर्ति को बाधित करने का प्रयास किया तो वह त्वरित कार्रवाई करेंगे और व्यवस्था बनाने के लिए बिजलीघरों को जिला प्रशासन के हवाले कर दिया जाएगा।