{"_id":"5b1193c84f1c1ba46e8b5c64","slug":"51527878600-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ की बैठक लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ की बैठक लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर हो निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण
नजीबाबाद । एसडीएम ने बीएलओ को एक जून से शुरू हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण घर-घर जाकर करने के निर्देश दिए।
ड्वाकरा हाल में तहसीलदार सुरेश कुमार की उपस्थिति में एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा ने बूथ लेवर अधिकारियों को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को घर-घर जाकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जून से शुरू अभियान में उन सभी युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए, जिनकी आयु एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। उपजिलाधिकारी ने बीएलओ को कार्य के प्रति गंभीर रहने, फार्म-6 के माध्यम से नए नाम जोड़ने और मृतकों और विस्थापितों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर चलाए जाने वाले अभियान में जो मतदाता घर पर नहीं मिलते हैं, उनका भी सत्यापन किया जाना जरूरी है। एसडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने तथा तहसील से उपलब्ध कराए दिशा निर्देशों के आधार पर ही बिंदुवार पुनरीक्षण करने की सलाह दी। तहसीलदार सुरेश कुमार ने बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेने, समय सीमा के अंदर पुनरीक्षण का कार्य पूरा करने तथा पुनरीक्षण स्वयं करने को कहा।